मोहड़ा: जंगली जानवर के हमले में वृद्ध की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
Muhra, Gaya | May 5, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के करजनी मांझी टोला में मंगलवार की सुबह जंगली जानवर के हमले में एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय विशुनधारी मांझी के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों के अनुसार, पहाड़ के किनारे अचानक दो लकड़बग्घा विशुनधारी मांझी पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।