बल्देवगढ़ में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की बड़ी समीक्षा बैठक, राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि बल्देवगढ़ तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण तहसील स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों और किसानों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने और प्रतिमाह अधिक से अधिक प्रकरणों का निपटारा करने के निर्देश दिए।
बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री को गति देने, छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं।
देखिए पूरी खबर और जानिए किसानों तथा आम नागरिकों के लिए कलेक्टर के महत्वपूर्ण निर्देश।
#Tikamgarh #Baldeogarh #CollectorVivekShrotriya #RevenueMeeting #FarmerRegistry #Namantaran #Bantwara #Seemankan #MPNews #Bundeli24Express #JansamparkMP #BundelkhandNews
Bundeli24Express H Rajan Paigakhera Jansampark Madhya Pradesh PRO Tikamgarh SP Tikamgarh Collector Tikamgarh