डिंडौरी: महावीर टोला के पास दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
डिंडौरी के महावीर टोला के पास अचानक दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसे में एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 12:30 बजे अचानक दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई और हादसे में एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है ।