ब्रह्मपुर: एमएलसी चुनाव पर ब्रह्मपुर विधायक का दावा: इस बार हमारी जीत तय, जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे प्रत्याशी
बक्सर-आरा संयुक्त क्षेत्र में होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में ब्रह्मपुर के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने बड़ा बयान देते हुए अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने गुरुवार की सुबह 8 बजे कहा कि इस बार उनके पक्ष का उम्मीदवार मजबूत व्यक्तित्व और साफ-सुथरी छवि वाला है।