जीरापुर: लकड़ी माफिया ने वनकर्मियों की गाड़ी को दो बार अड़ाया, टक्कर मारने की कोशिश की; पीछा करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागे
लकड़ी माफिया ने वनकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की। टीम ने ऐन वक्त पर अपनी गाड़ी मोड़कर खुद को बचाया। पीछा करने पर आरोपी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को छोड़कर भाग निकले।मामला माचलपुर-गोघटपुर रोड पर गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे का है। इसका वीडियो शुक्रवार सुबह 10 बजे सामने आया। डीएफओ वैणी प्रसाद दोतानीय ने बताया कि विभाग की टीम रूटीन गश्त पर थी।