सुनेल: कोलीखेड़ा में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के लिए जिला प्रमुख ने किया भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Sunel, Jhalawar | Nov 12, 2024 सुनेल तहसील क्षेत्र के कोलीखेड़ा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे जिला प्रमुख प्रेमबाई दांगी ने इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया।कालेश्वर मंदिर से गांव तक ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से पक्की सड़क बनवाने की मांग की जा रही थी। जिसको देखते हुए आज 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।