बिलासपुर: जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की, दिए कड़े निर्देश
मंगलवार को दोपहर दो बजे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति एवं रैंकिंग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागों को विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रगति सुधारने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवा