नूह: कस्बा पिनगवां में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, लड़ाई हुई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पिनगवां के रहने वाले भूपेश बंसल ने बताया कि कल ग्राम पंचायत पिनगवां द्वारा रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सरपंच ने मेरी दुकान के आगे से सारा कुछ तोड़ दिया। इसी बात को जब कहने के लिए वहां गया तो एक लड़के ने वहां पर हाथ थपाई कर दी।