नूह: तावडू CHC में लापरवाही: अबॉर्शन कराने गई महिला की नसबंदी की, मामला दबाने में स्वास्थ्य विभाग
सेनीपुरा में रहने वाली एक महिला का दो महीने का बच्चा पेट में खराब हो गया था। जिसके बाद वह तावडू के निजी अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मना कर दिया। उसके बाद महिला तावडू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां डॉक्टरों ने अबॉर्शन करने के लिए उन्हें भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने महिला को बिना बताए फैमिली प्लानिंग का टारगेट पूरा करने के लिए उसकी नशबंदी करदी।