उदयपुर: जिलापंचायत CEO रोमा श्रीवास्तव ने उदयपुर विकासखंड का किया सघन दौरा, विभागों के साथ अभिसरण कर गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर
जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आज उदयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रिखी, पलका एवं जजगी का आकस्मिक निरीक्षण कर विकसित भारत जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं बिहान योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण कर रोजगारमूलक एवं आजीविका संवर्धन की गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।