बांसवाड़ा: बोचडदा गांव में जमीन विवाद में चचेरे भाई की मारपीट से अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
कसारवाड़ी थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि भीमा पुत्र हरिया, निवासी बोचडदा जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भीमा के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।