होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: राज्यसभा सांसद ने जनगणना में नागरिकों से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की
नर्मदापुरम में राज्य सभा सांसद माया नारोलिया ने निवास स्थित सांसद कार्यालय “संवाद केन्द्र” मे शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे जनगणना से संबंधित जानकारी साझा करते हुए नागरिकों से महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान प्रगणक शैलेन्द्र सिंह तोमर ने सांसद माया नारोलिया से जनगणना से जुड़े 34 प्रश्न पूछे,जिनका उन्होंने सरल और स्पष्ट रूप से उत्तर दिया