खरगापुर: कुड़ीला थाना पुलिस द्वारा गुजरातन तिगैला वनपुरा गांव से अवैध रेत परिवहन करने पर ट्रैक्टर ट्राली को किया गया जब्त
गुजरातन तिगैला वनपुरा गांव से कुड़ीला थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करने पर ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। पुलिस ने खनिज गौण अधिनियम का अपराध कायम कर मामलों को विवेचना में लिया है।3000 कीमती आवेदन रेत का परिवहन किया जा रहा था, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी कुड़ीला और अन्य पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।