कुलपहाड़: सुगिरा में अंबेडकर जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, आयोजित की गई गोष्ठी व सम्मान समारोह
सुगिरा में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गोष्ठी, सम्मान समारोह, माल्यार्पण एवं जुलूस निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, सपा नेता सनत राजपूत, शिक्षक अमित द्विवेदी, अजय अहिरवार, विशाल मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि काशीराम।