जमुई: जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सुमित सिंह का जमुई में स्वागत, समर्थकों के साथ मुकेश साह जदयू में शामिल हुए
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026 सुमित सिंह को जेडीयू का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रविवार की दोपहर 1:00 बजे उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान राजद को छोड़ मुकेश साह अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए, जिसे सुमित सिंह ने सदस्यता दिलाई।