श्योपुर: श्योपुर दौरे पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष, छात्रावासों का निरीक्षण कर की समीक्षा बैठक
श्योपुर। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा द्रविंद्र मोरे सोमवार को दोपहर 2 बजे दो दिवसीय प्रवास पर श्योपुर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की।