श्योपुर: पार्षद की स्कूटी के आगे बाइक अड़ाकर मोबाइल लूटा, थाने में शिकायत दर्ज, बाईपास रोड केंद्रीय विद्यालय के सामने की घटना
श्योपुर। शहर के बायपास रोड़ स्थित केन्द्रीय विद्यालय के सामने रविवार की रात्रि 10.15 बजे एक पार्षद को स्कूटी से जाते वक्त बाइक अड़ाकर अज्ञात लूटेरे ने छीनाझपटी करते हुए गाली गलौच की और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। मामले में पार्षद ने सोमवार को शाम 4 बजे कोतवाली थाने में उक्त घटना को लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने हेतु शिकायती आवेदन भी सौंपा है।