श्योपुर: खिरकाईयों पर टपरी बनाने से वन कर्मचारी रोक रहे, चरवाहों के साथ डीएफओ से मिले पूर्व विधायक चौहान
श्योपुर। जिले के जंगलो में खिरकाईयों पर चरवाहो को फाॅरेस्ट कर्मचारियों द्वारा रोकने के बाद सोमवार को शाम 4 बजे पूर्व विधायक बृजराज सिंह चैहान को चरवाहो ने अपनी समस्या से अवगत कराया और समस्या के निदान की मांग की है। इसके बाद पूर्व विधायक चोहान अपने साथ चरवाहो को लेकर कूनो वनमंडल के डीएफओ आर थिरूकुराल और सामान्य वन मंडल के डीएफओ केएस रंधा के पास पहंुचे