श्योपुर: बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए दी जा रही ट्रेनिंग
श्योपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्योपुर में आयोजित किया गया।