हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ में नकली शराब का भंडाफोड़, ‘डाक पार्सल’ से होती थी सप्लाई
हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर नरकी पिपरा टोला और बेड़ाहरियारा में छापेमारी कर दो अवैध मिनी शराब फैक्ट्रियों का उद्भेदन किया गया। इस दौरान दो आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि 18 नामजद व 3 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। करीब 60 लाख रुपये की शराब, स्प्रिट, लेबल, मशीनें और दो पिकअप वैन जब्त की गईं। ‘डाक पार्सल’ लिखे वाहनों से सप्लाई होती थी।