पुष्पराजगढ़: गोंदा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंदा के ग्रामीणों ने मंगलवार 12:00 बजे अनूपपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 171/1 रखवा 4 एकड़ 84 डिसमिल पर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत दर्जकराई. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के समीप स्थित इस भूमि पर अतिक्रमण के कारण खेल गतिविधि विद्यालय में नहीं हो पा रही है।