मोहड़ा: तपोवन मलमास मेले की तैयारी पूरी
Muhra, Gaya | May 16, 2026 मोहड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल तपोवन में रविवार को 30 दिवसीय मलमास मेला का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद, डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव और मोहड़ा सीओ राकेश रंजन संयुक्त रूप से शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ केशव आनंद ने बताया कि मेला का उद्घाटन रविवार की सुबह 10 बजे किया जाएगा।