बेतिया: नरकटियागंज में संदिग्ध विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव का जीएमसीएच में कराया पोस्टमार्टम
शिकारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, मायके वालों का कहना है कि हम अपने लड़की करीना खातून की शादी 20 नवंबर 2024 को शिकारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले नौशाद मियां से किए थे, शादी के वक्त हम लोग जमीन बेचकर अपनी बेटी को दान दहेज दिए थे