बरहरुवा: बरहरवा नगर चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी अर्पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया नामांकन
बरहरवा नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल काफी तेज हो चुकी है। वही नामांकन के अंतिम दिन भाजपा समर्थित प्रत्याशी अर्पिता दास ने ढोल नगाड़े के बीच सैकड़ो समर्थकों के साथ बरहरवा नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय बरहरवा पहुंचकर अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार दास के समक्ष जमा कर दिये है।