गुलाना: ग्राम बाड़ीगांव में जंगल में से भैंस निकालने की बात को लेकर दो लोगों के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ीगांव में जंगल में से भैंस निकालने की बात को लेकर दो लोगों के साथ मारपीट कर गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ितों द्वारा मामले की शिकायत सलसलाई थाना पुलिस को की गई। जिस पर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इकलेश गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है।