गुलाना: अकोदिया में निकाले गए ताजिए, पुख्ता रही सुरक्षा व्यवस्था
अकोदिया में बुधवार को मुस्लिम समाजजनों द्वारा मोहर्रम पर ताजिए निकाले गए। अकोदिया में मुख्य मार्गों से ताजिए निकाले गए। ताजिओं के जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल रहे। कई लोग और बच्चों ने ताजियों के नीचे से निकलकर दुआ मांगी। सुबह 11 बजे से अकोदिया में ताजिए निकाले जाने का जुलूस शुरू हुआ जो शाम तक चला।