रोहतास जिले के बड्डी गांव में भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के शादी में सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम, एसपी, एसडीएम समेत कई वरीय अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल और गांव का दौरा कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि 21 जून को आकाशदीप के तिलक समारोह में कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।