प्रतापगढ़: बंबोरी में मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से की मुलाकात, देव दर्शन के बाद जयपुर रवाना
प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सुबह गांव की गलियों में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और आमजन की समस्याओं के साथ सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल नजर आया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बच्चों के