बड़ागांव धसान: बड़ागांव नगर परिषद की नई पहल: घर-घर जाकर नागरिकों से अपील
नगर परिषद बड़ागांव धसान में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर जाकर नागरिकों को सूखा गीला कचरा अलग-अलग रखने एवं कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने की अपील की गई। तथा आस पास सफाई रखने हेतु जागरूक किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं निकाय के कर्मचारियों ने सहभागिता की आज दिन शुक्रवार को बड़ागांव नगर परिषद से शाम 6 बजे यह जानकारी प्राप्त हुई है।