सरदारशहर: बुकनसर छोटा जीएसएस से आसपालसर गांव का फिडर अलग करने की मांग, किसानों ने एईएन कार्यालय का 2 घंटे तक किया घेराव
सरदारशहर उपखंड के बुकनसर छोटा के 33 केवी जीएसएस के अंतर्गत आने वाले गांव गाजूसर, बुकनसर छोटा, आसपालसर, कुंतलसर आदि गांवों के किसानों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे सरदारशहर एईएन कार्यालय का 2 घंटे तक घेराव करते हुए 6 घंटे बिजली देने व कम वोल्टेज सहित आसपालसर फीडर की अलग से बिजली सप्लाई चालू करवाने की मांग को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।