सरदारशहर: वार्ड-22 निवासी 21 वर्षीय युवती बिना बताए घर से निकली, थाने में गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज
वार्ड 22 निवासी रमेश कुमार पुत्र बन्नाराम प्रजापत ने मामला दर्ज करवाया है कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे मेरे भाई शिव भगवान की 21 वर्षीय पुत्री पिंकी प्रजापत घर से बिना बताई कहीं चली गई जो घर वापस नहीं आई। उसके बाद हमने पिंकी को मोहल्ले में इधर-उधर तलाश किया और पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला। हमने पिंकी के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन बंद आ रहा है।