सरदारशहर: मालासर कुंडिया के पास बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल, बीकानेर में इलाज के दौरान हुई मौत
राणासर पंवरान निवासी केशुसिंह रायका ने सोमवार दोपहर 2 बजे रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र राजपाल रविवार रात्रि को राजेन्द्र के साथ बाइक में सवार होकर राणासर बीकान जा रहे थे। बाइक को राजेन्द्र तेज गति से चला रहा था कि मालसर कुण्डिया के पास अचानक पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसके कारण उसके पुत्र के गंभीर चोटे आई।