सरदारशहर: हरियासर जाटान गांव में देवी भागवत कथा में कथावाचक ने कहा, सुख-दुख का कारण परिस्थिति नहीं, मनुष्य की अज्ञानता है
सरदारशहर के हरियासर जाटान गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने कथा का श्रवण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथावाचक श्रुति श्री राधिके दीदी जी ने कहा कि मनुष्य के सुख दुख का कारण परिस्थिति नहीं उसकी अज्ञानता है।