शाढ़ौरा: अशोकनगर में सड़क हादसे में घायल 5 साल के बच्चे की मौत, मर्ग कायम
अशोकनगर जिले के थाना शाढ़ौरा क्षेत्र में 12 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल 5 वर्षीय प्रशांत लोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह जानने के लिए परिजनों और गवाहों से पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।