हाटा: लाचार बेबस बहन को 8 महीने से भाई का इंतजार, 16 जनवरी को खिचड़ी लेकर आया था, तभी से है लापता
कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव से एक रहस्यमयी गुमशुदगी का मामला सामने आया है। खिचड़ी पर्व पर बहन के घर आए युवक पिंटू पुत्र स्वर्गीय रामभरोसा आठ महीने पहले अचानक लापता हो गए थे। लापता भाई की बहन ने बृहस्पतिवार को सुबह 8:00 बजे बताया कि रिश्तेदारी और आसपास काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। हाटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज हुआ है।