कानपुर: सीसामऊ के लेनिन पार्क चौराहे पर भाजयुमो ने अनोखे अंदाज में प्रचार किया, कार्यकर्ता प्ले कार्ड लेकर चौराहे पर खड़े हुए
सीसामउ के लेनिन पार्क चौराहे पर भाजयुमो ने अनोखे अंदाज में प्रचार किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौराहे पर हाथ में प्ले कार्ड लेकर खड़े हुए। सरकार की योजनाओं को जनता को समझाते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।