कानपुर: रामादेवी चौराहे के पास डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, बीटेक छात्र की हुई मौत
चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी चौराहे के पास बुधवार सुबह 10:00 बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में 18 वर्षीय बीटेक छात्र ऋषभ भारती की मौत हो गई।बाइक चला रहा उसका दोस्त सचिन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।