कानपुर: नानकारी में महंगे जूते और बैडमिंटन के लिए 12 वर्ष के बच्चे को जलाया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
कल्याणपुर के नानकारी निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनका बेटा आरुष प्रतिदिन बैडमिंटन खेलने जाता है।10 नवंबर को बैडमिंटन खेलने निकला था।इलाके के संचित ने ज्वलनशील पदार्थ से उसको जलाकर उसका बैडमिंटन और महंगा जूता लेकर फरार हो गया।प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार सुबह 10:00 बजे थाना प्रभारी ने जानकारी दी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।