शाहजहांपुर: रोडवेज बस पर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात, 8 लाख रुपये के जेवर से भरा बैग गायब, बस अड्डे पर मचा हड़कंप
शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर कानपुर जाने वाली बस में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के शिरोमणिनगर निवासी बालकिशन वाजपेयी का आठ लाख रुपये के जेवरों से भरा बैग अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। बालकिशन अपने परिवार के साथ बरेली में भतीजे की शादी में शामिल होने के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस से शाहजहांपुर पहुँचे और वहां से रोडवेज...