पयागपुर: धनुही गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के धनुही गांव निवासी शीला की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक महिला के भाई रामप्रताप ने ससुराली जनों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। बताया कि आए दिन महिला के साथ मारपीट करते थे।