मोहनलालगंज: घर से बिना बताए निकली किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया
मोहनलालगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से बिना बताए गई 17 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को किशोरी के घर से चले जाने की सूचना उसके पिता ने थाने में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल तलाश शुरू की और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।