चास: डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने वार्ड 22 में की जनसुनवाई, नागरिक सुविधाओं की बदहाली पर जताई चिंता
Chas, Bokaro | Apr 7, 2026 बोकारो जिले के चास अंतर्गत नगर निगम में बीते छह साल से चुनाव नहीं होने का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आज मंगलवार को डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने अपने वार्ड संख्या 22 के विभिन्न मोहल्लों का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू हुईं। समय लगभग साढ़े 12 बजे निरीक्षण के दौरान पूजा कुमारी ने पाया कि गलियों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं।