धरमपुरी: संजय सेतु पुल से नीचे नर्मदा नदी में गिरा था कंटेनर,एक महीने के बाद भी नहीं बन पाई टूटी रेलिंग,रोजाना लगता #jansamasya
खलघाट में नर्मदा नदी पर बना संजय सेतु पुल से अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कार से भरा कंटेनर नर्मदा नदी में गिर गया था। घटना में कंटेनर चालक की मौत हो गई थी। संजय सेतु पूल की रेलिंग तोड़ते हुए जिस जगह से कंटेनर नीचे नर्मदा नदी गिरा था वहां निर्माणधिन कंपनी के द्वारा रेलिंग का निर्माण वापस नहीं किया गया जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।