धरमपुरी: वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने राजबाड़ा चौक से रैली निकाली, नगर परिषद में हड़ताल
नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने वेतन के मुद्दे पर हड़ताल कर दी है। जिसके कारण आज पूरे नगर में सफाई भी नही हो पाई वही अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने राजबाड़ा चौक से हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर रेली निकालकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर परिषद के मुख्य गेट पर पहुंचे जहा जमकर नारेबाजी की।