अरवल पुलिस ने अपराध एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।