हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में नेत्र शिविर में 67 मरीजों का परीक्षण किया गया
कस्बे के ठंडेश्वरी आश्रम में जानकी कुंड नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान कुल 67 मरीजों की आंखों की गहन जांच की गई। परीक्षण के दौरान 31 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिनमें से 23 मरीजों को