संग्रामपुर: संग्रामपुर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन
शनिवार को दिन के 1 बजे संग्रामपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में भूमि विवादों के स्थानीय स्तर पर सुलह एवं समझौते के माध्यम से निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी निशीथ नंदन ने की। जनता दरबार में पूर्व से लंबित पुराने मामलों के साथ-साथ नए भूमि विवादों की भी सुनवाई की गई। दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने का अवसर