धरहरा: सामुदायिक भवन सुंदरडीह मे जदयू द्वारा विशेष बैठक आयोजित।
धरहरा प्रखंड के सुंदरडीह स्थित सामुदायिक भवन में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रवि बिंद की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से 24 जनवरी को पटना में आयोजित होनेवाली जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में भाग लेने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।