सिमडेगा: निशा भगत को न्याय मिलने तक भाजपा बुलंद करती रहेगी आवाज: राकेश रविकांत प्रधान
सिमडेगा में मंगलवार को शाम 6:30 बजे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाना भाजपा की प्राथमिकता है। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई होने तक भाजपा अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। इसी मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया।