केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्ली के समीप बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 4 लोग घायल हो गए।
घटना शनिवार दोपहर करीब 12:10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव के बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का अनुपालन करें।
🙏 सुरक्षित यात्रा करें, सतर्क रहें।
#Rudraprayag #KedarnathYatra #RoadAccident #KedarnathHighway #SDRF #Uttarakhand #CharDhamYatra #RoadSafety #BreakingNews #RudraprayagNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 13, 2026